Friday, September 5, 2008

एशियाई अरबपतियों में छह भारतीय





एशिया में 40 वर्ष से कम उम्र के 15 अरबपतियों की फोर्ब्स की सूची में रैनबैक्सी के प्रवर्तक परिवार के मलविन्दर एवं शिविन्दरसिंह सुजलान के गिरीश तांती और इंडियाबुल्स के समीर गहलौत सहित 6 भारतीयों ने जगह बनाई है।फोर्ब्स ने कहा पिछले साल देश के अरबपतियों की तादाद में 23 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो बढ़कर 53 पर पहुँच गई। अरबपतियों की बढ़ती संख्या के मामले में भारत ने अपनी रफ्तार कायम रखी है। पंद्रह अरबपतियों की सूची में शामिल अन्य भारतीयों में रीयल एस्टेट कंपनी ओबेराय कंस्ट्रक्शंस के विकास ओबेराय और ऑनलाइन गैंबलिंग कंपनी 'पार्टीगेमिंग' के संस्थापक अनुराग दीक्षित हैं। सूची में छह भारतीय अरबपतियों का कुल नेटवर्थ 8.3 अरब डॉलर है।सूची में आठ अरबपतियों के साथ चीन पहले पायदान पर है और इन अरबपतियों का कुल नेटवर्थ बीस अरब डॉलर है, जबकि दक्षिण कोरिया और हांगकांग के एक-एक अरबपति सूची में शामिल हैं। फोर्ब्स ने एक ही परिवार के मलविन्दर एवं शिविन्दर को एक ही रैंक में रखा है।युवा अरबपतियों की सूची में शामिल भारतीयों में मलविन्दर और शिविन्दर सिंह का नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर है। दोनों भाई दवा बनाने वाली कंपनी रैनबैक्सी लैबोरेटरीज का संचालन करते हैं। हालाँकि इस साल की शुरुआत में यह कंपनी जापान की दाईची को बेच दी गई।कंपनी बिकने के बावजूद मलविन्दर रैनबैक्सी के सीईओ बने हुए हैं, जबकि शिविन्दर भारतीय हास्पिटैलिटी चेन फोर्टिस हेल्थकेयर चलाते हैं। दूसरी ओर विकास ओबेराय 1.7 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दूसरे सबसे युवा भारतीय अरबपति हैं। वर्ष 1998 में उन्होंने ओबेराय कंस्ट्रक्शंस की कमान अपने हाथ में ली थी। इस कंपनी की स्थापना ओबेराय के पिता रणवीर ने की थी।

संभार वार्ता

No comments: