Saturday, September 6, 2008

आठ साल की लड़की को चाहिए 50 साल के पति से तलाक


सउदी मीडिया की खबरों के अनुसार यहां एक आठ साल की लड़की ने अपने से 42 साल बड़े पति से तलाक के लिए सउदी कोर्ट में गुहार लगाई है। उसके पति की उम्र 50 साल बताई जा रहीं है और इस निकाह के लिए उसका अपना पिता जिम्मेदार है जिसकी मर्जी से यह विवाह हुआ है।
बताया जा रहा है कि इस लड़की के पिता ने बिना लड़की को जानकारीं दिए बगैर उसका निकाह ५क् साल के एक व्यक्ति से करा दिया है जिसके बाद इस लड़की ने इस प्रकार का कदम उठाया है।
मां ने बेटी के हक में उठाई आवाज
स्थानिय समाचार पत्रों की खबर के अनुसार लड़की की मां ने अपनी बेटी के हक में आवाज उठाते हुए स्थानिय कोर्ट में लड़की की तरफ से तलाक के लिए आवाज उठाई है। लड़की ने अभी चौथा ग्रेड पास किया है और उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस परिवार के कुछ सदस्यों ने लड़की के पिता के खिलाफ सउदी मानवअधिकार कमेटी में भी शिकायत की है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला यमन की कोर्ट में आया था जब एक आठ साल की लड़की ने अपने २८ साल के पति से तलाक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और अंत में अदालत ने उसके हक में फैसला सुनाया।

No comments: