Thursday, August 12, 2010

निशंक ने कहा कि सरकार अधिकारियों के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


देहरादून, 12 अगस्त, 2010 मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से विगत देर सायं उत्तराखण्ड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ का प्रतिनिधिमण्डल ने एनेक्सी स्थित उनके आवास पर भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. निशंक ने कहा कि सरकार अधिकारियों के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सिविल सेवा संघ प्रदेश को देश का आदर्श राज्य बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दे। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले, इसके लिए ठोस कार्ययोजना के तहत कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की है, जिन्हें मूर्तरूप दिया जाना है।
सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड सिविल सेवा संवर्ग में अन्य राज्य के अधिकारी को पुनः प्रतिनियुक्ति न देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ के अध्यक्ष विजय ढौड़ियाल, महासचिव विनोद रतूड़ी सहित अपर सचिव एम.सी. जोशी, अरविन्द सिंह ह्यांकी आदि उपस्थित थे।

No comments: