यह ख़बर इस बात को साबित करती है कि आज के दौर में तकनीक किस तरह हमारे सिर पर चढ़कर बोल रही है। अमेरिकी
पुरुषों और महिलाओं के मिजाज पर हुए सर्वे के नतीजे बताते हैं कि 46 फीसदी अमेरिकी महिलाएं इंटरनेट सर्फिंग को सेक्स से ऊपर रखती हैं। उनका मानना है कि कुछ हफ़्तों के लिए अगर उन्हें सेक्स और इंटरनेट में किसी एक चुनना हो तो वह इंटरनेट को तरजीह देंगी। अमेरिकी महिलाओं पर नेट का जादू इस कदर चल रहा है कि वह सेक्स से ज़्यादा फनी सर्फिंग को मानने लगी हैं। अमेरिका बेस्ड बड़ी सॉफ्टेवयर कंपनी इंटेल ने हैरिस इंटरएक्टिव के साथ मिलकर ' इंटरनेट रिलायंस इन टुडेज इकॉनमी ' मुद्दे पर एक सर्वे किया। सर्वे की शुरुआती नतीजे बताते हैं कि 46 फीसदी अमेरिकी महिलाएं इंटरनेट की इस कदर दीवानी हैं कि वह कुछ दिनों के लिए सेक्स से परहेज तो कर सकती हैं पर इंटरनेट की तिलिस्मी दुनिया से एक पल की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। हालांकि, सेक्स से बेपरवाही के मामले में अमेरिकी पुरुष भी पीछे नहीं हैं। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि करीब 30 फीसदी पुरुष भी सेक्स के आनंद की कीमत पर इंटरनेट पर पींगे बढ़ाना बेहतर समझते हैं। इस सर्वे के नतीजे इस मायने में भी खास हैं कि यह अमेरिकी अपमार्किट समाज के मिजाज की एक तस्वीर भी पेश करते हैं। सर्वे बताता है कि अमेरिकी समाज में इंटरनेट का महत्व पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ चुका है। यह इस कदर लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर हावी है कि जब लोगों से यह पूछा गया कि वह कौन से गैजिट या आइटम या सहूलियतें हैं, जिनके बिना वह नहीं जी सकते तो लोगों ने इंटरनेट को उस लिस्ट में सबसे ऊपर बताया। जबकि, केबल टीवी, बाहर डिनर, शॉपिंग और जिम जैसी पारंपरिक शौक सूची में कहीं पीछे हैं।
Tuesday, December 30, 2008
शादी के लिए चाहिए एचआईवी पॉजिटिव लड़की
सभी चाहते हैं कि उनकी शादी किसी खूबसूसरत, सुशील, गोरी चिट्टी, पतली और स्वस्थ लड़की से होए। य
ह पढ़कर आप सोचेंगे कि यह भी कोई बात हुई? भला कौन होगा जो इस तरह का सपना नहीं देखेगा। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जो चाहता है कि उसकी होने वाली पत्नी भले ही खूबसूरत न हो, न ही उपरोक्त कोई खूबी हो! इसके उलट उसकी इच्छा है कि उसकी शादी ऐसी लड़की से हो जिसका दिमाग खूबसूरत हो और सबसे अहम बात यह कि उसे एड्ज़ (एचआईवी पॉजिटिव) होना जरूरी है। अहमदाबाद के चंदेश सोलंकी (29) की यही हार्दिक इच्छा है। खुद चंदेश को एड्ज़ नहीं है लेकिन उसकी इच्छा है कि वह किसी एचआईवी पॉजिटिव ग्रसित लड़की से शादी कर अपना घर बसाएं। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर चंदेश ऐसा क्यों करना चाहता है? नहीं, कोई सामाजिक कार्य करने का उसका विचार नहीं है। असल में चंदेश अपनी पहली शादी की नाकामयाबी के बाद निराश हो गए हैं। एक गारमंट फैक्ट्री में मास्टर कटर के रूप में कार्यरत चंदेश ने बताया: अहमदाबाद में 2001 में आए भूकंप में हमारा घर टूट गया था। इसके बाद मैं अपनी पत्नी के साथ मुंबई काम धंधे के लिए आकर बस गया। छह महीने बाद मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि वह कॉलगर्ल बन गई है। चंदेश इस बात को सुनकर सकते में आ गया। इससे पहले कि वह कुछ संभलता और कुछ सोच पाता उसकी पत्नी अपने प्रेमी तीन बच्चों के पिता के साथ भाग गई। चंदेश का कहना है कि इस घटना के बाद वह टूट गया। उसने अब यह फैसला किया है कि वह शादी एचआईवी पॉजिटिव लड़की से करेगा। इसलिए कि वह मेरा ज्यादा ध्यान रखेगी।

wish to a happy new year2009
naya varsh aa raha hai sabhi is kay selibrasan ki tarayri kar rahay hai . lakin kya jo bitay varsh mai hua wo desh kay liya thik tha bilkul nahi desh mai terrist activactisn asi rahi rahi ki desh ka har am jan bhaybat ho gaya lakin kisi nay bhi himant nahi hari aur jo kuch hua wo sab kay hi samnay tha ayoo is naya saal mai prem kushi ki kamanay kay sath nay saal 2009 ka sawgat kartay hua sabhi buri aadatoo ko tayag de sabhi ko nay saaaal ki bhadai
नए साल में अपने लिए किए गए संकल्प पर टिकता क्यों नहीं है?

हम में से ज्यादातर लोग दिसम्बर में ही सोच लेते हैं कि नए साल में हम क्या करेंगे और क्या नहीं करेंगे। धूम्रपान छोड़ दूंगा, गुस्से पर काबू रखूंगा, अपनी चीजें करीने से रखूंगा, टालमटोल नहीं करूंगा, सुबह सैर किया करूंगा, वजन कम किया जाएगा- नए वर्ष में संकल्पों की सूची बहुत लम्बी है। दिलचस्प बात यह है कि 20 प्रतिशत लोग जनवरी के पहले हफ्ते में ही अपना संकल्प तोड़ देते हैं और 50 प्रतिशत लोग तीन महीने के अन्दर छोड़ देते हैं। यह एक पहेली है कि आज जबरदस्त कंपीटीशन में जो व्यक्ति अपने क्षेत्र में औरों से आगे हैं, वह नए साल में अपने लिए किए गए संकल्प पर टिकता क्यों नहीं है? एक मनोवैज्ञानिक का कहना है, 'नए वर्ष का संकल्प आमतौर पर भावनात्मक होता है और लोगों के दबाव में आकर किया जाता है। जो बात मन से नहीं उपजती, वह कमजोर होती है। आप को पता नहीं होता है कि क्या करना है या किस तरह करना है?' संकल्प पर कायम रहने के लिए योजनाबद्घ ढंग से एक-एक कदम बढ़ना चाहिए और आप को यह मालूम होना चाहिए कि आखिर आप चाहते क्या हैं और उसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है। एक बड़ी कम्पनी में मानव- संसाधन विभाग की अधिकारी लीला मागो कहती हैं: 'संकल्प टूटने की एक वजह यह भी है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही लोग ज्यादती पर उतर आते हैं। सुबह सैर पर जाने का वादा करनेवाला एकाध किलोमीटर की बजाय तीन-चार किलोमीटर चलने लग जाता है। घर में व्यायाम करनेवाला कुछ ज्यादा ही कसरत करने लगता है और जोड़ों में दर्द की शिकायत करता है। जो दुबला होना चाहता है वह खाना- पीना आधे से भी कम कर देता है।' संकल्प टूटने का दूसरा कारण यह है कि चलो, आज मिस हो गया, नहीं कर सके, कल से फिर शुरू कर देंगे,' कह कर एकाध दिन के लिए उसे ताक पर रख देते हैं। बाक्स टॉप 10 संकल्प -....................1 वजन कम करेंगे। - फिट रहने के लिए व्यायाम करेंगे। सुबह सैर जाएंगे। - धूम्रपान छोड़ देंगे। - दारू कम पिऊंगा या छोड़ दूंगा। - बीवी बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे।। - उधार नहीं लेंगे। - अपने आप को सुव्यवस्थित करूंगा। चीजें इधर उधर नहीं रखूंगा। टाल मटोल नहीं करूंगा। - जल्दी सो जाया करूंगा और सुबह जल्दी उठा करूंगा। - गुस्से पर काबू रखूंगा -10 बेकार की बातों को दिल में नहीं रखूंगा।
Monday, December 29, 2008
'ब्रेकफस्ट न लेने वाले जल्द गंवाते हैं कुंआरापन'
सुबह के समय लिए जाने वाले नाश्ते (ब्रेकफस्ट) का सेक्स से संबंध हो सकता है। पहली नज़र में यह सवाल अटपटा
लग सकता है, लेकिन जापानी रिसर्चर नई खोज के साथ सामने आए हैं। उनके मुताबिक, ऐसे यंगस्टर्स जो ब्रेकफस्ट नहीं करते, वे कम उम्र में ही अपना कुंआरापन गंवा देते हैं। जापान में 3 हजार लोगों पर की गई स्टडी में पता चला कि शुरुआती टीन ऐज में नियमित तौर पर नाश्ता न करने वाले लोगों ने औसतन 17.5 साल की उम्र में ही सेक्स कर लिया, जबकि ओवरऑल तौर पर यह उम्र 19 साल थी। ऐसे लोग जिन्होंने शुरुआती टीन ऐज में नियमित तौर पर ब्रेकफस्ट किया, उन्होंने 19.4 साल की उम्र में पहली बार सेक्स का अनुभव लिया। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय की मदद से की गई इस स्टडी का मकसद अनचाहे गर्भधारण को रोकने के उपाय ढूंढना था। स्टडी में यह नतीजा भी सामने आया कि सुव्यवस्थित घरेलू जीवन कम उम्र में सेक्स नहीं करने में सहायक होता है।
संभार टाईम्स

Tuesday, December 9, 2008
छोटे केश वाली महिलाएं कम कामुक

ये जुल्फ इतनी हसीन कैसे, ये जुल्फ नहीं घटा है घटा, यदि इन्हें घटा कहें तो फिर घटा को क्या कहें।’ वर्षो से कवि व शायर केशों को न जाने कैसी-कैसी उपमाएं देते आ रहे हैं। सेक्स का संबंध बालों से भी है। इसका खुलासा वैज्ञानिकों ने एक शोध में किया है शोध के अनुसार जिन महिलाओं के केश छोटे होते हैं वे सेक्स में कम रुचि लेती हैं। छोटे केश सज्जा वाली महिलाएं अथवा युवतियों की शारीरिक भाषा लंबे केश सज्जा वाली महिलाओं की तुलना में अलग होती है।
ऐसे में इन महिलाओं के प्रति पुरुष कम आकर्षित होते हैं। प्रारंभ में यह दावा 59 वर्षीय सेक्सथेरेपिस्ट व पूर्व हास्य कलाकार ‘पामेला स्टिफस्न ने किया था, कि ‘जो महिलाएं छोटे केश सज्जा को प्रमुखता देती हैं इनमें सेक्स के प्रति आकर्षण कम होता है। पामेला की इस रिपोर्ट को वैज्ञानिकों ने सही ठहराया।
‘वैज्ञानिकों की टीम ने कहा कि सेक्स व बालों के बीच गहरा संबंध हैं। जो महिलाएं अथवा युवतियां लंबे बालों को प्रमुखता देती हैं वे स्वंच्छंद प्रवृत्ति की होती हैं और वे अपने साथी का भरपूर साथ देती हैं।
इसके विपरीत जो महिलाएं छोटे केश सज्जा को प्रमुखता देती हैं वे अपने साथी का सहयोग नहीं दे पाती। वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी के लिए ‘केवमैन इरा’ यानी गुफा में रहने वाले आदिमानव का भी उदाहरण पेश किया। ‘डा. पैम स्पर’ ने बताया कि ‘आदिकाल से महिलाओं के केश पुरुषों को आकर्षित करते आ रहे हैं।और तो और शारीरिक संबंध बनाने में महिलाओं के केशों का एक अहम रोल होता है।’

Sunday, December 7, 2008
कुत्ता ढूंढो और एक लाख पाओ

भले उत्तराखण्ड में किसी अपराधी का पता देने वाले या पकड़वाने वाले के लिए एक लाख का इनाम न हो, पर दिल्ली से गायब हुए एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते का पता देने वाले को जरूर एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में उत्तराखण्ड और यूपी की पुलिस से भी मदद मांगी है और कुत्ते के फोटोग्राफ यहां भेजे हैं। डीसीआरबी ने इस बारे में सभी थानों को सचेत भी किया है और कहा है कि अगर कुत्ते का कहीं भी पता चले तो जरूर जानकारी दी जाए। दिल्ली के एक बड़े कारोबारी का प्रिय और बेशकीमती कुत्ता लूका कहीं गायब हो गया। मिक्स ब्रीड का ये डालमेशियन जर्मन शेफर्ड कुत्ता 28 अक्टूबर 08 को दिल्ली के मालचा मार्ग, चाणक्यपुरी से गायब है। एक साल चार माह का ये कुत्ता चूंकि बेशकीमती था, इसलिए हड़कंप मच गया। कुत्ते के लिए तमाम बड़े लोगों के फोन बजने शुरू हो गए और दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया। कुत्ते का पता देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम भी आनन-फानन में घोषित कर दिया गया। आसपास के जिलों में भी कुत्ते की फोटो समेत संदेश भेज दिये गए और इस काम में खुद चाणक्यपुरी थाने की पुलिस जुट गई। पुलिस के पास भी कुत्ते का फोटो और जानकारी पहुंची और उसका पता लगाने के लिए कहा गया है। इस बावत डीसीआरबी ने पूरे जिले के थानों को सूचना प्रेषित की है। अब भले पूरे जोन में एक लाख रुपये का कोई इनामी अपराधी न हो, लेकिन उक्त कुत्ते को खोजने पर जरूर एक लाख का इनाम मिलेगा।.............
Subscribe to:
Posts (Atom)