देहरादून गाजियाबाद निवासी रणवीर की कथित मुठभेड़ में शामिल 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सोमवार देर रात हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताया जा रहा है कि इनमें वे छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जिन्हें रविवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया था। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक सुभाष जोशी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की और कहा कि जांच में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि वह इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए तैयार हैं।
सोमवार शाम मृतक रणवीर के पिता रविंद्र ने आईजी गढ़वाल एमए गणपति से मुलाकात की। वहां से उन्हें रायपुर थाने में दर्ज मुठभेड़ की फर्द की छाया प्रति उपलब्ध कराई गई। इसके बाद देर रात रविंद्र व अन्य परिजन रायपुर थाने पहुंचे और मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उन्होंने दो सीओ [अजय सिंह व जीसी टम्टा] पर धमकी देने व दुर्व्यवहार का आरोप भी लगाया। मुकदमे की जानकारी देते हुए एसएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ की फर्द में 14 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें [तत्कालीन] डालनवाला थाना निरीक्षक संतोष कुमार जायसवाल, एसओ नेहरू कालोनी राजेश बिष्ट, आराघर चौकी प्रभारी जीडी भट्ट, एसआई चंद्रमोहन सिंह रावत, एसआई नीरज कुमार, एसओजी प्रभारी नितिन चौहान, कांस्टेबल नगेंद्र राठी, अजीत सिंह, सतवीर सिंह, सुनील सैनी, चंद्रपाल सिंह, सौरभ नौटियाल, विकास बलूनी व संजय रावत के नाम शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम के विरुद्ध आईपीसी की धारा-302, 147,148,149 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि जिन दो सीओ के नाम तहरीर में शामिल हैं, उनकी अलग से जांच कराई जाएगी।
इससे पूर्व, सोमवार को सीबीसीआईडी जांच के शासन के आदेश की छाया प्रति पुलिस मुख्यालय पहुंच गई। अभी तक एनकाउंटर के जांच अधिकारी कैंट थाना इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र बौंठियाल थे। मंगलवार से सीबीसीआईडी मामले की तहकीकात करेगी।
इससे पहले सोमवार की दोपहर में रणवीर के परिजनों ने यहां सचिवालय में मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से मुलाकात की। मामले की सीबीआई जांच कराने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री निशंक ने कहा है कि उन्हें सीबी-सीआईडी पर पूरा भरोसा है। फिर भी अगर परिवार के लोग चाहते हैं तो उन्हें सीबीआई से भी जांच कराने में कोई आपत्ति नहीं है। वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
...ये हो सकते हैं जांच के बिंदु
-दरोगा और युवकों के बीच हुई मारपीट
-चश्मदीद गवाह भी होंगे दायरे में
-गवाहों व दरोगा के बीच के संबंध
-फोन डिटेल और मोबाइल लोकेशन
-फरार युवक कौन थे और कहां गए
-चश्मदीद गवाहों के बयानों की जांच
-रणवीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच
-मुठभेड़ में हुए फायर व बंदूकों की जांच
-क्या थाने में मामले से जुड़ी फर्द बदली गई
-प्रकरण के तार कहीं और तो नहीं जुड़े हैं
गुमनाम पत्र भी चर्चा में
देहरादून। रणवीर की मौत के मामले में एक गुमनाम पत्र भी चर्चा में है। यह पत्र सोमवार को समाचार पत्रों के दफ्तरों तक पहुंचा। इस पत्र में रणवीर की मौत को प्रेम-प्रसंग से जोड़ने की कोशिश की गई है। पत्र में जिस लड़की का हवाला दिया गया है, उसे मेरठ की रहने वाली बताया गया है।
'हीरो' पर भी पड़ने लगा फंदा
देहरादून मुठभेड़ से पूर्व हुई मारपीट में 'फिल्मी हीरो' की तरह दरोगा को बचाने वाला शख्स अब मीडिया के सामने आने से बच रहा है। प्रकरण में मुख्य गवाह के तौर पर पेश किए गए इस शख्स से पुलिस भी दूरी बनाती नजर आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,तत्कालीन चौकी इंचार्ज और इस शख्स के संबंधों की गहराई से पड़ताल कराई जा रही है।
इससे पहले रणवीर प्रकरण में पुलिस ने इस बात पर खास जोर दिया था कि मुठभेड़ से पहले पुलिस के साथ हुई घटना के वक्त एक इंजीनियर ने बहादुरी दिखाते हुए चौकी इंचार्ज की जान बचाई। यानी यह शख्स उस घटना का चश्मदीद गवाह है। उस दिन पुलिस यह पैरवी करने से भी नहीं चूकी कि इसके लिए इस शख्स को इनाम भी दिया जाना चाहिए।
इस बीच जब पुलिस के इस 'कारनामे' की परत खुलने लगी तो मुख्य गवाह के तौर पर प्रचारित किया जा रहे शख्स की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे। हालांकि अभी तक ऐसा कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस शख्स के पहले से ही पुलिस के साथ नजदीकी संबंध थे।
देहरादून के नए पुलिस कप्तान अभिनव कुमार ने स्वीकार किया कि उन्हें भी उक्त शख्स के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। उनका कहना है कि असलियत का पता लगाया जा रहा है। इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि इस शख्स के पुलिस के साथ किस तरह के संबंध थे। फोन काल डिटेल व दूसरे माध्यमों से तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस शख्स का देहरादून से मेरठ तक प्रापर्टी का कारोबार है। ऐसे में इस आशंका को भी खारिज नहीं किया जा रहा है कि कहीं यह मामला फाइनेंस से जुड़ा तो नहीं है। हालांकि अभी तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है।
रणवीर मामला कुख्यातों से जुड़ा हुआ तो नहीं
देहरादून मुठभेड़ के नाम पर मारे गए रणवीर के मामले में नित नए मोड़ आ रहे हैं। कभी मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा तो कभी फाइनेंस से। लेकिन इसमें अहम बात यह है कि अब यह मामला पश्चिम यूपी के कुख्यात अपराधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो रणवीर के साथ देहरादून आए दो युवकों का मोहिनी रोड निवासी एक व्यक्ति के साथ पैसे का लेनदेन था। पैसा देने से बचने के लिए इस व्यक्ति ने पुलिस बुला ली और युवकों की दारोगा से मारपीट हो गई। ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर के साथी दोनों युवकों का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात बदमाश से संबंध है। यह बदमाश वर्तमान में जेल में बंद है। चर्चा यह भी है कि जिस व्यक्ति से दोनों युवक मिलने आए थे, वह भी यूपी के एक बड़े बदमाश के साथ कारोबार करता है।
बताया जा रहा है कि मुठभेड़ स्थल व पोस्टमार्टम स्थल पर भी इस बड़े बदमाश के कुछ गुर्गे मौजूद थे। जो पल-पल की जानकारी जुटा रहे थे।
Tuesday, July 7, 2009
Wednesday, May 13, 2009

उत्तराखंड राज्य में प्रवेश करते वक़्त जगह जगह बोर्ड लगे दिखते हैं कि देवभूमि में आपका स्वागत है, और देवों की इस भूमि से 15वीं लोकसभा की पांच सीटों के पांच देवों के चयन की प्रक्रिया क़रीब आ चुकी है.
फिर भी ना ज़्यादा उत्साह दिखाई देता है और ना ही रौनक़. पहाड़ों पर चुनाव प्रचार का तरीक़ा एकदम ही अलग है.
प्रत्याशी सात या आठ के झुंड में एक-दो गाड़ी लेकर गाँव-गाँव का दौरा कर मतदाताओं को लुभाने में लीन हैं. पर ऐसा लगता है कि ये आम चुनाव यहां पर 2007 में हुए विधानसभा चुनावों का ही हिस्सा हैं क्योंकि हर तरफ़ स्थानीए मुद्दे ही छाए दिखते हैं.
पार्टी में ऐसा उत्साह 1980 के इंदिरा वापस लाओ चुनाव के वक़्त था. उसके बाद प्रदेश में इस तरह की लहर मैं आज देख रहा हूँ
हरीश रावत, वरिष्ठ नेता, कांग्रेस
रहा सवाल चुनावी दंगल का तो असली लड़ाई दोनों राष्ट्रीय पार्टियों कांगेस और भाजपा में ही दिखती है. लेकिन बहुजन समाज पार्टी और उत्तराखंड क्रांति दल इन दोनो ही पार्टियों के वोट बैंक को भेदने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे हैं.
फ़िलहाल तो प्रदेश की पाँच सीटों में दो-दो पर कांग्रेस और भाजपा और एक पर समाजवादी पार्टी का क़ब्ज़ा है. लेकिन हर कोई इस चुनाव में ज़्यादा अच्छा करने का ढिंढोरा पीट रहा है.
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार से उम्मीदवार हरीश रावत कहते हैं, " पार्टी में ऐसा उत्साह 1980 के इंदिरा वापस लाओ चुनाव के वक़्त था. उसके बाद प्रदेश में इस तरह की लहर मैं आज देख रहा हूँ. जिस तरीक़े से कार्यकर्ता और वोटर स्वयं कांग्रेस वोटर बनकर बोल रहा है, हमारे लिए तो चुनावी मीटिंग मैनेज करना मुश्किल हो रहा है."
हरिद्वार के चुनाव पर सबकी नज़रें इसलिए भी टिकी हुई हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायवती ने यहाँ पर एक मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद शहज़ाद को उतारा है जो यहाँ के विधायक भी हैं.
पार्टी अंतर्कलह
हरिद्वार में लगभग साढ़े तीन लाख मुस्लिम मतदाता हैं और मुस्लिम-दलित-ब्राह्मण वोट बैंक राजनीति के चलते बहुजन समाज पार्टी यहाँ कांग्रेस के वोट भी काटने में सफल रहे.
बात अगर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की हो तो उनके पास फ़िलहाल तो पौड़ी गढ़वाल और अल्मोड़ा की सीटे हैं. लेकिन आम धारणा ये जान पड़ती है कि प्रदेश में एक सत्ता विरोधी लहर दौड़ रही है. जिसका ख़मियाज़ा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है.
प्रदेश भाजपा में अंतर्कलह जब तब उठ रही है और मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों की बात किसी से नहीं छुपी है.
कोश्यारी भी इन बातो को पूरी तरह से नकार नहीं पाते हैं और कहते हैं, "मैं अंतर्कलह की बात नहीं करता. मतभेद होते रहते हैं, आपस में मिलते-बैठते हैं. अगर आपस में हल नहीं होता तो बड़े बुज़ुर्गों के पास जाते है. बड़े नेताओं के पास जाते हैं और सब चीज़ों का समाधान हो जाता है."
मैं ये मानता हूँ कि हमारी सरकार है तो ये स्वाभाविक है कि कुछ लोग ख़ुश नहीं होंगे और कुछ लोगों की सरकार के प्रति नाराज़गी हो सकती है. लेकिन जितनी भी थोड़ी सी नाराज़गी हमारे से है उससे सौ गुना ज़्यादा केंद्र सरकार से है
भगत सिंह कोश्यारी
जहाँ भाजपा की ओर से आडवाणी और नरेंद्र मोदी प्रदेश में दौरे कर चुके हैं वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी ओर से स्टार प्रचारक सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को चुनाव प्रचार में उतार रखा है.
लगता है कांग्रेस नेताओं को इस बात का अहसास है कि प्रदेश में मौजूद 35 प्रतिशत युवा वोटर और लाखो की संख्या में मौजूद मुस्लिम और दलित मतदाता उसकी ओर खिसक रहे हैं.
कांग्रेस हितैषी
अल्मोड़ा की सुरक्षित सीट और टिहरी लोकसभा सीट जहाँ भाजपा ने निशानेबाज़ और राजनाथ सिंह के रिश्तेदार जसपाल राणा को मैदान मे उतारा है और नैनीताल समेत हरिद्वार में भी कांग्रेस दलित वोट को लेकर आश्वस्त हैं.
इस पर कांग्रेस नेता हरीश रावत कहते हैं, "कांग्रेस के साथ इस समय दलित मतदाता उत्साहपू्र्वक आना चाह रहा है, क्योंकि वो ये समझ रहा है कि उत्तराखंड के अंदर दलितों की हितैषी पार्टी कांग्रेस है. तो इस समय वे कांग्रेस को अपनी स्वाभाविक पार्टी मान रहे हैं."
बात अगर उत्तराखंड के दिग्गजों की करें तो जहां मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी ने अपनी पुरानी सीट पौड़ी से पूर्व कांग्रेस नेता टीपीएस रावत को उतारा है तो कांग्रेस मे एक ज़माने में रावत के ही गुरू रहे सतपाल महाराज को उनसे भिड़ा दिया है.
जबकि अल्मोड़ा की सुरक्षित सीट में दो तरफ़ा घमासान मची हुई है. एक तरफ़ हैं भाजपा के अजय टम्टा तो दूसरी तरफ़ हैं कांग्रेस से प्रदीप टम्टा. अल्मोड़ा समेत पूरे राज्य में इस बात का भी योगदान रहेगा कि प्रदेश के एक लाख से भी ज़यादा डाक मत किसकी तरफ़ जाते हैं.
लेकिन जहाँ कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर का ढिंढोरा पीट रही है वहीं भाजपा के पू्र्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी इस बात से सहमत नहीं.
वे कहते हैं, "मैं ये मानता हूँ कि हमारी सरकार है तो ये स्वाभाविक है कि कुछ लोग ख़ुश नहीं होंगे. और कुछ लोगों की सरकार के प्रति नाराज़गी हो सकती है. लेकिन जितनी भी नाराज़गी हमसे है उससे सौ गुना ज़्यादा केंद्र सरकार से है."
क्या उत्तराखंड में वाक़ई सत्ता विरोधी लहर दौड़ रही है जो कांग्रेस के पक्ष में है या फिर भाजपा इस प्रदेश में अपनी स्थिति दो सीटों से भी ज़्यादा मज़बूत बनी सकेगी?
क्या रहेगी भूमिका राज्य में घुसपैठ करती दिख रही बसपा और क्या इन चुनावों के बाद उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी हाशिए पर दिख सकती है? बस थोड़ा सा इंतज़ार नतीजा जल्द ही आपके सामने होगा.
दारू पार्टी ही नहीं, पूरा थाना है गैरकानूनी
नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्वरूप नगर थाने में हुई दारू पार्टी पर पुल
िस विभाग में हड़कंप मच गया है, अब पता चला है कि यह पूरा थाना ही गैरकानूनी बना है। इस थाने में बने 12 कमरों के लिए दिल्ली पुलिस की एक पाई भी खर्च नहीं हुई। इस थाने में आज तक दो एसएचओ आए और दोनों ही बेआबरू होकर गए। अब इस थाने में कोई एसएचओ आने को तैयार नहीं है। 5 सितंबर 2007 को समयपुर बादली के एरिया को काटकर स्वरूप नगर थाना बनाने का ऐलान किया गया था। ऐलान तो हो गया, लेकिन जगह कहीं थी नहीं। आखिरकार लोकल प्रधान हरिराम का 612 स्क्वेयर गज का प्लॉट किराए पर लिया गया। उसमें महज एक कमरा बना था। अपनी जमीन न होने के कारण दिल्ली पुलिस के 'लैंड ऐंड बिल्डिंग डिपार्टमंट' से न तो कमरों की तामीर के लिए रकम जारी हो सकती थी और न हुई। आखिरकार पुलिस वालों ने खुद अपने 'रिसोर्स' से इस प्लॉट में 12 कमरे बनवाए। अब पुलिस कमरे बनवा रही थी तो नक्शा पास कराने का मतलब ही नहीं था। इस बारे में पुलिस वालों का कहना है कि थाना ही नहीं, बल्कि यह पूरा इलाका बगैर नक्शा पास कराए गैरकानूनी बना है। आज तक थाने में पानी का कनेक्शन नहीं है। पुलिस वाले खुद किसी तरह पानी का इंतजाम करते हैं। लोकल एमएलए के फंड से लाइट लगवाई गई, जिसके पेमंट के लिए आज तक पुलिस डिपार्टमंट ने फूटी कौड़ी भी जारी नहीं की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, थाना बनाने के बाद ओल्ड पुलिस लाइन से ऐसे बुजुर्ग पुलिस वाले यहां तैनात किए गए, जो पूरे करिअर में कभी थानों में तैनात ही नहीं हुए थे। दरोगा हकीकत राय के तो दोनों पैरों में रॉड पड़ी हुई थी। ज्यादातर पुलिस वाले रिटायरमंट के नजदीक थे। थाना बनने के एक महीने बाद यहां वायरलेस सेट लगा था। इस थाने में 5 सितंबर 2007 को सबसे पहले एसएचओ बनाए गए थे इंस्पेक्टर दयानंद। आठ महीने तक उन्होंने थाना शुरू करने में बड़ी मशक्कत की, लेकिन एक सिपाही की करतूत उन्हें ले डूबी। 23 अप्रैल 2008 को ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संजीव राणा ने अपने दोस्त समेत नंगली पूना में मंदिर के बाहर परिवार का इंतजार कर रही 14 साल की लड़की को कार में खींचकर रेप कर डाला। पुलिस ने राणा को उसी दिन गिरफ्तार भी कर लिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद एसएचओ को सिक्यूरिटी ब्रांच में ट्रांसफर के ऑर्डर जारी हो गए। राणा आज तक जेल में है। दयानंद के बाद एसएचओ बने राजेश नथानी। इसी संडे नाइट में थाने में दारू पार्टी मनाने के इल्जाम में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) नरेंद्र बुंदेला के मुताबिक अभी नए एसएचओ की तैनाती नहीं की गई है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि लगातार दो एसएचओ का हश्र देखकर इस थाने में कोई इंस्पेक्टर अपनी मर्जी से एसएचओ लगने को तैयार नहीं है।

Tuesday, May 12, 2009

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री बी. सी. खंडूरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कद्
दावर नेता भगत सिंह कोश्यारी को पछाड़ कर उन्होंने सीएम की कुर्सी तो हासिल कर ली लेकिन उनके लिए असल परीक्षा की घड़ी लोकसभा चुनाव है। उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर बाकी चार सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस अपने कामों की वजह से नहीं बल्कि बीजेपी की कमजोरियों की वजह से फायदे में दिख रही है। बीएसपी, एसपी, यूकेडी की भूमिका नैनीताल, टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा सीट पर बीएसपी कांग्रेस और बीजेपी के समीकरण बिगाड़ सकती है। यूकेडी नैनीताल के पहाड़ी मतदाताओं को अपनी ओर खींचने का माद्दा रखती है। एसपी हरिद्वार और नैनीताल पर कुछ असर के अलावा बाकी जगह बेअसर ही दिख रही है। सियासी दांवपेच राज्य की राजनीति में ठाकुर-ब्राह्मण फैक्टर हमेशा अहम रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव में कुछ ऐसे समीकरण बने हैं कि जातिगत फैक्टर नहीं के बराबर हैं। अल्मोड़ा (रिजर्व सीट) से कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार एक ही जाति, एक ही गांव के हैं। नैनीताल में भी दोनों पार्टियों के उम्मीदवार ठाकुर हैं इसलिए वोटों का ध्रुवीकरण जाति की वजह से नहीं, बल्कि बाहरी बनाम लोकल के बीच हो रहा है। एसपी के कमजोर होने से यहां का मुस्लिम वोटर कांग्रेस की तरफ जाकर उसका पलड़ा भारी करता दिख रहा है। पौड़ी गढ़वाल में बीजेपी उम्मीदवार टीपीएस रावत कांग्रेस से बीजेपी में गए हैं इसलिए दलबदलू हो जाने से उनकी साख गिरी है। कांग्रेस के सतपाल महाराज भी रावत की तरह ही ठाकुर हैं इसलिए जाति यहां भी समीकरण से बाहर है। टिहरी सीट से बीजेपी के जसपाल राणा और बीएसपी उम्मीदवार मुन्ना सिंह चौहान एक ही इलाके के हैं, जो कांग्रेस के ब्राह्माण उम्मीदवार विजय बहुगुणा के लिए प्लस पॉइंट लग रहा है। चौहान हाल ही में बीजेपी छोड़कर बीएसपी के साथ आए हैं इसलिए भी वह बीजेपी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हरिद्वार से मौजूदा सांसद एसपी का है लेकिन यहां एसपी की स्थिति कमजोर हुई है। परिसीमन के बाद पहाड़ी इलाके भी इसमें जुड़े हैं जिससे इस बार एसपी दौड़ में पिछड़ गई है। यहां बीएसपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। यहां 3 लाख पहाड़ी वोटर हैं जो कांग्रेस के लिए उम्मीद की वजह हैं जबकि बीएसपी साढ़े चार लाख मुस्लिम वोटरों के सहारे जीत की उम्मीद कर रही है। पैर में कुल्हाड़ी मारती बीजेपी 2004 में बीजेपी ने तीन सीटें अपने संगठन के बूते जीती थी। लेकिन सीएम की कुर्सी को लेकर हुई खींचतान और कोश्यारी को साइड लाइन करने से पार्टी सांगठनिक तौर पर काफी कमजोर हुई है। कोश्यारी को राज्यसभा भेजने से खाली हुई विधानसभा सीट पर वह अपने भतीजे के लिए टिकिट चाहते थे लेकिन वहां से विरोधी खेमे के खंडूरी के करीबी को टिकिट देकर बीजेपी ने विद्रोह की आग में घी डालने का काम किया है। खंडूरी से उनके ही आधे से ज्यादा एमएलए नाराज चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ होता है तो राज्य में भी नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है। यह बात खंडूरी के विरोधियों को भितरघात करने के लिए उकसा सकती है।
साभार टाईम्स
Saturday, April 4, 2009
पत्करू के लिय बने सच्व्लय मीडिया सेण्टर मई इन दिनू जहा कई बहरी लोग आ रहे है वही कई लोग यहाँ आकर सिर्फ़ सोने का ही कम करते है वही कुछ लोग अपने को अकबर का मालिक भी बता कर यहाँ टेलीफोन फैक्स इन्टरनेट का उपयोग कर रहे है इन सब का उपयोग वो लोग अपनी नीजी कामू के लिया जयदा कर रहे है जब की इस तरफा कोई भी देख नही रहा है जी है यह सत्य है की कई लोग सुबह ही ९ बजते ही यहाँ आ कर चाय की चुस्की लेते हुआ दिन भर यह की हर चीज का फायदा ले रहे है यदि समय रहते इन लोगू पर लगाम नही लगाई गई तो एक दिन मीडिया सेण्टर मोकामूका मिलेतो किजय्गा घटा लग जायगा मित्रू ... ब्लॉग पर .... लिखा सिर्फ़ ध्यान के लिया है आप के कोम्म्नेट का इंतजार रहेगा 09837261570
Thursday, March 12, 2009
सेक्स इंसान की जिंदगी का एक बेहद खूबसूरत अहसास होता है। लेकिन कई बार गलतफहमियों और गलतियों के चलते यह
बुरे स्वप्न में तब्दील हो जाता है। आइए ........ ऐसे कुछ टिप्स जिनसे आप अपनी सेक्सुअल लाइफ को खुशहाल बना सकते हैं .........इमोशनल अटेचमंट जरूरी है कुछ महिलाओं के मन में सेक्स को लेकर गलतफहमियां होती हैं, जिस वजह से वे पहली बार संभोग करते वक्त कंफर्टबल फील नहीं करती। कई बार ऐसी स्थिति तब भी आती है, जब आप आपके सेक्सुअल पार्टनर के बीच इमोशनल अटेचमंट नहीं है। खासकर की अरेंज मैरिज के दौरान अक्सर ऐसा देखने में आता है। किसी भी महिला की सेक्स करने की इच्छा उसके दिल से जुड़ी होती है। इसलिए इस मामले में जल्दबाजी की बजाय इंतजार करना ज्यादा फायदेमंद होता है। मन से निकालें गलतफहमी ज्यादातर महिलाओं के दिमाग में यह फोबिया बैठा रहता है कि पहली बार संभोग के वक्त काफी तकलीफ होती है। और तो और मॉडर्न जमाने की महिलाएं भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। दरअसल, हमारे समाज में महिलाओं में यह डर बचपन से ही बैठाना शुरू कर दिया जाता है और काफी गहरे तक बैठ जाता है। किशोरावस्था में लड़कियां अक्सर इस डर से रूबरू होती रहती हैं। यही वजह है कि वे पार्टनर के साथ पहली बार संभोग करते वक्त सहयोग नहीं करती। फिजिकल प्रॉब्लम हो सकती है बहुत सी महिलाओं द्वारा शिकायत की जाती है कि उन्हें पहली बार संभोग के वक्त बहुत दर्द हुआ था। ऐसा उनकी पैलविक मसल्स के ज्यादा टाइट होने या फिर वैजाइना में लिक्विड की कमी होने की वजह से होता है। इसकी वजह उनका हाइमन (वैजाइना को बाहर की ओर से कवर करने वाली झिल्ली) पहले से ही चोटिल होना भी हो सकती है। अगर किसी को इनमें से कोई भी परेशानी है, तो उन्हें संभोग को अवॉइड करना चाहिए, नहीं तो नतीजे बेहद खराब हो सकते हैं। कई बार यह फिजिकल प्रॉब्लम एक मनोवैज्ञानिक प्रॉब्लम में भी तब्दील हो जाती है। हाइमन पहले से टाइट है वैजाइना को बाहर से कवर करने वाली झिल्ली को हाइमन कहा जाता है। यह जन्म के समय से हो भी सकती है और नहीं भी। कुछ महिलाओं में यह काफी टाइट पाई जाती है। इस वजह से संभोग करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी वजह से जबर्दस्ती संभोग करने पर खून निकलने और बहुत ज्यादा दर्द की शिकायत आती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है, तो पहली बार संभोग करने से पहले इसे स्त्री रोग एक्सपर्ट की हेल्प से हटवाया जा सकता है। महिला पार्टनर का असहयोग अनचाहे डर की वजह से कुछ महिलाएं पहली बार संभोग के वक्त अपनी वैजाइना की मसल्स को सिकोड़ लेती हैं। ऐसे में जब उनका पार्टनर संभोग की कोशिश करता है, तो मसल्स में रगड़ लगने की वजह से चोट लगती है। महिला के वैजाइना को जबर्दस्ती सिकोड़ने की वजह से ही संभोग दर्दनाक और असंभव बन जाता है। अगर महिला संभोग से पहले अपने मन के अनचाहे डर को खत्म नहीं करती है, तो कोई दवा उसकी मदद नहीं कर सकती। ऐसे में किसी सेक्सोथैरेपिस्ट के साथ काउंसलिंग बेहतर ऑप्शन हो सकता है। मनोवैज्ञानिक प्रॉब्लम इरक्टाइल डिस्फंक्शन के तहत महिला संभोग के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हो पाती। ज्यादातर केसों में इसकी वजह मनोवैज्ञानिक तनाव, थकान, डर, गुस्सा, मूड डिस्ऑर्डर, रिलेशनशिप में प्रॉब्लम और पहले हुई दर्दनाक घटना हो सकती है। इसका इलाज उसकी वजह पर डिपेंड करता है। अगर मनोवैज्ञानिक प्रॉब्लम है, तो उसके लिए सेक्स काउंसलिंग और थैरपी ली जा सकती है। पुरुष तैयार नहीं हो पाते कई बार पुरुषों के साथ यह परेशानी होती है कि उनका लिंग सेक्स के लिए तैयार नहीं हो पाता। इस वजह से कई बार शादी टूटने की नौबत आ जाती है। इस परेशानी को ऑर्गेनिक इरक्टाइल डिस्फंक्शन कहते हैं। इसकी वजह डाइबिटीज, थायरॉइड, पीयूष गंथि में प्रॉब्लम और किसी दवाई का रिएक्शन भी हो सकती है। खासतौर पर हाईपरटेंशन की दवाई लेने से कई बार इस तरह की परेशानी हो जाती है। पार्टनर को खुश कर पाऊंगा? ज्यादातर पुरुषों को संभोग के दौरान सबसे ज्यादा डर अपनी परफॉर्मंस का रहता है। इसी वजह से उन्हें कई बार नपुंसकता जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर कोई पुरुष सेक्स को एंजॉय करने की बजाय इस बात पर ज्यादा ध्यान देता है कि वह अपने पार्टनर को कितना खुश कर पा रहा है, तो उस इस तरह की परेशानी होने की संभावना ज्यादा है। इस तरह की परेशानी किसी के साथ भी हो सकती है। ऐसी कंडिशन में वाइफ का सहयोग इस परेशानी से निपटने में सहायता करता है।................................................. शीघ्रपतन बीमारी नहीं है ज्यादातर पुरुषों में शीघ्रपतन की समस्या पाई जाती है। ध्यान रखें कि यह कोई फिजिकल प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि एक प्रोसेस है। नवविवाहित जोड़ों को यह प्रोसेस सीखने में कुछ वक्त लगता है। अगर आदमी और औरत दोनों मिलकर कोशिश करें, तो शीघ्रपतन की परेशानी पर काबू पाया जा सकता है। शीघ्रपतन की समस्या पर रोक लगाने के लिए स्टॉप-स्टार्ट टेक्नीक अपनाई जा सकती है। महिला तैयार नहीं हो पाती पुरुषों की तरह कई बार महिलाओं में भी सेक्स के लिए उत्तेजना नहीं आ पाती। संभोग के लिए पुरुष के साथ महिला में भी उत्तेजना पैदा होना उतना ही जरूरी है। महिलाओं में भी पुरुषों की तरह इस परेशानी की वजहें हार्मोनल, ऑर्गेनिक इरक्टाइल डिस्फंक्शन हो सकती हैं। अगर पार्टनर्स के बीच में कोई प्रॉब्लम चल रही है या फिर उनकी रिलेशनशिप मजबूत नहीं है, तो भी इस तरह की परेशानी आ सकती है। महिलाएं इस परेशानी से उबरने के लिए कुछ दवाइयों का सहारा ले सकती हैं

Monday, March 2, 2009
तंत्र्की बाबा और जर्नलिस्ट
Subscribe to:
Posts (Atom)